सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में छाया मातम
देवरिया में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग संपति विश्वकर्मा की रात को अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। वह पैदल घर लौट रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के फुलवरिया के समीप शनिवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से पैदल घर जा रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सदर कोतवाली के रानीघाट के रहने वाले 80 वर्षीय संपति विश्वकर्मा शाम को टहलने के लिए फुलवरिया की तरफ गए थे। रात को वह पैदल ही घर लौट रहे थे, अभी वह फुलवरिया से कुछ ही दूर चले थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों के सहयोग से उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


