ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियानवोदय में कलिंद इंका के आठ छात्र चयनित

नवोदय में कलिंद इंका के आठ छात्र चयनित

देवरिया, निज संवाददाता। कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज के आठ विद्यार्थियों का चयन देवरिया व कुशीनगर...

नवोदय में कलिंद इंका के आठ छात्र चयनित
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,देवरियाTue, 12 Jul 2022 09:20 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया, निज संवाददाता।

कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज के आठ विद्यार्थियों का चयन देवरिया व कुशीनगर के नवोदय विद्यालयों में हुआ है। सोमवार को परिणाम की जानकारी होने पर विद्यालय के बच्चे खुशी से उछल पड़े। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।

प्रधानाचार्य वकील सिंह ने सभी चयनित बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय में चयनित और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किसी मंत्री के हाथों सम्मानित कराया जाएगा। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ेगा। इस दौरान संदीप कुमार मल्ल, सन्नी चौहान, अशोक सैनी, राजेन्द्र कुमार, श्री निवास सिंह, रामसुमेर पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें