कार्यशाला में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

बनकटा के एक मैरिज हॉल में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बिंदा कुशवाहा ने शिक्षा को समाज के विकास की आधारशिला बताया और शिक्षकों से विद्यार्थियों के समग्र विकास पर ध्यान देने की अपील की।

कार्यशाला में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

बनकटा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बनकटा के एक मैरिज हॉल के सभागार में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे। इसमें ब्लॉक प्रमुख ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बिंदा कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की सभी योजनाएं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल नामांकन बढ़ाना नहीं, बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और जीवनोपयोगी शिक्षा देना है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे केवल अध्यापन तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के समग्र विकास पर भी ध्यान दें और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पूरी निष्ठा से कार्य करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।