ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियासरयू नदी पर निर्माण के दौरान ही मोहन सेतु का एक पिलर झुका

सरयू नदी पर निर्माण के दौरान ही मोहन सेतु का एक पिलर झुका

बरहज (देवरिया)। हिन्दुस्तान संवाद सरयू नदी पर निर्माणाधीन मोहन सेतु का एक...

सरयू नदी पर निर्माण के दौरान ही मोहन सेतु का एक पिलर झुका
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,देवरियाMon, 27 Dec 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

बरहज (देवरिया)। हिन्दुस्तान संवाद

सरयू नदी पर निर्माणाधीन मोहन सेतु का एक पिलर नीचे की तरफ झुक गया है। इससे निर्माण कार्य पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। हालांकि, विभागीय अधिकारी इसे कोई बड़ी समस्या नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने पर इसे सीधा करा दिया जाएगा।

सरयू नदी पर दिसंबर-2014 में मोहन सेतु का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था। पूर्व में 95 करोड़ के प्रोजेक्ट वाले 1208 मीटर लंबे पुल में कुल 39 पिलर बनाने की योजना थी। अब इसका प्रोजेक्ट 155 करोड़ हो गया है। निर्माणाधीन पुल में 26 पिलर फाइनल हो गए हैं। अन्य पिलर का निर्माण भी पूरा होने वाला है। पुल पर कुल 14 स्लेप डेक की ढलाई भी हो चुकी है। पुल का निर्माण दिसंबर, 2022 तक पूरा करना है। फिलहाल शासन से धन अवमुक्त नहीं होने के कारण जून-21 से ही सेतु निर्माण कार्य बंद है। इस बीच सेतु के दक्षिणी अप्रोच से 12 नंबर का एक पिलर इस समय झुक गया है। निर्माण के दौरान ही पिलर झुकने से निर्माण कार्य पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।

नदी में एक तरफ कड़ी व एक तरफ नम मिट्टी मिलने से अभी आठ मीटर नीचे तक गया पिलर झुकने जैसा दिख रहा होगा। नदी में पिलर 47 मीटर नीचे तक जाएगा। बजट के अभाव में कार्य बंद है। धन अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कराते हुए इसे सीधा करा दिया जाएगा।

एसपी सिंह, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम, देवरिया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें