
ट्रैक्टर पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा चालक
संक्षेप:
Deoria News - सलेमपुर में चाय पीने के लिए रुके ट्रैक्टर ट्रॉली पर अचानक एक पेड़ गिर गया। चालक ने समय पर कूदकर अपनी जान बचा ली। यह घटना रविवार देर शाम नवलपुर चौराहे के पास हुई, जब चालक चाय के लिए रुका था। पेड़ गिरने...
Aug 19, 2025 04:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चाय पीने के लिए रुके ट्रैक्टर ट्रॉली पर अचानक एक पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरते ही ट्रैक्टर पर मौजूद चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। रविवार देर शाम सलेमपुर सोहनाग मोड के तरफ से नवलपुर चौराहे की तरफ जा रहे भूसे से लदे ट्रैक्टर का चालक औरंगाबाद गांव के समीप चाय पीने के लिए वाहन को साइड में लगा रहा था। उसी दौरान एक पेड़ अचानक ट्रैक्टर के ऊपर ही गिर गया। संयोग अच्छा था कि चालक कूद गया और उसकी जान बच गई।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




