समाज सेवियों ने दान किया 40 कुंतल भूसा

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में समाजसेवियों ने निराश्रित गोवंश के लिए 40 कुंतल भूसा दान किया। एडीएम प्रेमनारायण सिंह ने भूसा लदी ट्रॉली को गौआश्रय सुकरौली रवाना किया। गर्मी में चारे की कमी के कारण यह दान महत्वपूर्ण है। समाज के सक्षम लोगों से भी चारा दान करने की अपील की गई है।

समाज सेवियों ने दान किया 40 कुंतल भूसा

देवरिया, निज संवाददाता। निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण को समाजसेवियों द्वारा 40 कुंतल भूसा दान में दिया गया। एडीएम प्रशासन प्रेमनारायण सिंह ने पशु चिकित्सालय सदर परिसर से हरी झंडी दिखाकर भूसा लदी ट्रॉली को वृहद गौआश्रय सुकरौली रवाना किया। गौ सेवक योगेश लोहिया,विमल बंका एवं इन्द्रधर मणि त्रिपाठी ने समाज सेवी श्यामसुंदर खेतान व एसपीसीए के सदस्य संजय पाठक के अनुरोध पर यह भूसा दान किया। संजय पाठक ने बताया कि गर्मी के मौसम में गो आश्रय स्थलों पर हरे चारे की कमी को देखते हुए निराश्रित गोवंश के लिए भूसे की व्यवस्था करना अतिआवश्यक है। गोवंश की सेवा में समाज की भागीदारी सराहनीय है।उन्होंने

जनपद के सक्षम लोगों से भी आगे आकर गोआश्रयों में चारा, भूसा दान करने की अपील किया। दान में प्राप्त 40 कुंतल भूसा सुकरौली स्थित बृहद गोसंरक्षण केन्द्र में संरक्षित 250 से अधिक गोवंश के उपयोग में लाया जाएगा। इस मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. श्रीनिवास प्रसाद एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ओमप्रकाश प्रजापति ने समाज सेवियों का आभार जताया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।