दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को पीटा, छह पर मुकदमा
नरायनपुर गांव में एक महिला और उसके बेटे के साथ पति द्वारा दूसरी शादी का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें छह लोगों और एक अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है और आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह नामजद और एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नरायनपुर निवासी नीलम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी करीब 24 वर्ष पहले कन्हैया गुप्ता से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। कुछ वर्षों बाद पति-पत्नी के संबंध खराब हो गए और पति ने परिवार का खर्च देना बंद कर दिया, जिसके बाद वह बच्चों के साथ मायके में रहने लगीं।
इस बीच कन्हैया गुप्ता रोजगार के लिए दुबई चले गए थे। 13 मई को उनके पति दुबई से घर लौटे, जिसकी जानकारी उन्हें 22 मई को हुई। जब वह ससुराल पहुंचीं तो पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है और दूसरी महिला के बच्चे को अपना बच्चा बता रहे हैं। इस संबंध में पूछताछ करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे गोलू पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया ।पुलिस ने कन्हैया गुप्ता, राम प्रसाद, प्रभावती देवी, रागिनी, बचनी देवी तथा एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है बहुत जल्द गिरफ्तार पर जेल भेज दिया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


