Deoria News: बहु ने सास, ससुर सहित चार के खिलाफ दर्ज कराया केस
हिन्दुस्तान, देवरिया
Deoria News: रुद्रपुर के सिहोरचक गांव में सुमन देवी ने अपनी सास, ससुर और जेठानी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। सुमन का आरोप है कि 26 अगस्त को उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई, इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के सिहोरचक गांव की रहने वाली एक बहु ने अपनी सास, ससुर, जेठानी सहित चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।सिहोरचक गांव की रहने वाली सुमन देवी पत्नी राहुल निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कही है 26 अगस्त को उनकी सास, ससुर और जेठानी उनके साथ गाली गलौज करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि मना करने पर मारने पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। मामले में पुलिस ने सास रूना देवी, ससुर दलसिंगार निषाद, जेठानी रोशनी देवी व राहुल निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।


