समय से एक घंटे पहले ही चैंबर से गायब हो गए डॉक्टर, सीएमओ ने दी चेतावनी

Feb 13, 2026 09:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - सलेमपुर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने निर्धारित समय से पहले ही ड्यूटी छोड़ दी, जिससे ओपीडी में अफरा-तफरी मच गई। सीएमओ ने डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मरीजों को बिना परामर्श के लौटना पड़ा और कई ने नाराजगी जताई।

समय से एक घंटे पहले ही चैंबर से गायब हो गए डॉक्टर, सीएमओ ने दी चेतावनी

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरकारी अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के दावों की जमीनी हकीकत गुरुवार को एक बार फिर सामने आ गई। डॉक्टरों के अपने निर्धारित समय से पहले ही अस्पताल छोड़ देने से ओपीडी में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दिन में तीन बजे ही आधे से अधिक डॉक्टरों के चैंबर खाली हो गए। इसकी जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता ने चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। तीन बजे के बाद अस्पताल की ओपीडी महज एक फिजिशियन और एक दंत चिकित्सक के भरोसे चलती रही। मेडिकल ऑफिसर प्रांजल गुप्ता और दंत चिकित्सक सरफराज ने परामर्श के लिए पहुंचे मरीजों को किसी तरह देखा और दवाइयां उपलब्ध कराईं।

महिला वार्ड में डॉक्टरों के सभी चैंबर खाली पड़े थे। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खड़ेसर निवासी काजल देवी को बिना परामर्श कराए ही लौटना पड़ा। वहीं ओपीडी में पहुंचे हरिलाल, अदिति गुप्ता, छोटी गुप्ता, रामप्रकाश, रितेश, दीनानाथ, काजल, आमदा खातून समेत कई मरीजों ने डॉक्टरों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने संबंधित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ ने कहा कि मरीजों की सुविधा सर्वोपरि है और ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।