Deoria News: अचानक विद्युत उपकेंद्र पहुंचे डीएम, आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का निर्देश
Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, भटवलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपकेंद्

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, भटवलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, विभिन्न उपकरणों की स्थिति तथा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न तरह के निर्देश भी दिए।
उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था
डीएम ने संबंधित अधिकारियों से उपकेंद्र से जुड़े विद्युत फीडरों, विद्युत आपूर्ति की स्थिति तथा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही विद्युत सेवा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि उपकेंद्र एवं उससे संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह क्रियाशील रखी जाएं तथा विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न होने पाए।
उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विद्युत आपूर्ति में आने वाली तकनीकी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को उपकेंद्र के उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की आकस्मिक समस्या से विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो।
फाल्ट एवं शिकायतों का त्वरित समाधान
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि फाल्ट एवं शिकायतों के निस्तारण में तत्परता बरती जाए और उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था की सतत निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।


