कलेक्ट्रेट में डीएम ने सोशल सेक्टर विभागों की समीक्षा की
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को सोशल

देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सोशल सेक्टर से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ करें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जमीनी स्तर पर पहुंचाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देश
डीएम ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर उनके लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले दिव्यांगजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ दिलवाया जाए।
सामूहिक विवाह योजना की सक्रियता
जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना को और अधिक सक्रियता से संचालित किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाया जाए। इसके लिए बीडीओ एवं संबंधित अधिकारियों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कराया जाए तथा आवेदनों का सत्यापन समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम तहसील स्तर पर आयोजित किए जाएं।
अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृत्ति योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल सेक्टर अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिससे सीधे समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग जुड़े हैं। इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंच सके। बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


