गुहार लगाते ही दिव्यांग को रसोई गैस उपलब्ध कराने का डीएम ने दिया निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में, डीएम मधुसूदन हुल्गी ने दिव्यांग व्यक्ति की रसोई गैस की समस्या को सुनकर तुरंत कार्रवाई की। दिव्यांग ने बैशाखी के सहारे डीएम के सामने अपनी दिक्कत बताई। डीएम ने संबंधित गैस एजेंसी को निर्देश दिया कि गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए और ट्राई साइकिल भी मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

गुहार लगाते ही दिव्यांग को रसोई गैस उपलब्ध कराने का डीएम ने दिया निर्देश

देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी दोपहर को जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुन रहे थे, अचानक बैशाखी के सहारे एक दिव्यांग पहुंचा और हाथ जोड़ कर खड़ा हो गया। आंखों में आंसू लिए अचानक बोला, साहब रसोई गैस नहीं मिल रहा है, परेशान हूं। इतना सुनते ही डीएम तत्काल डीएसओ को संबंधित गैस एजेंसी से रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम का आदेश सुन दिव्यांग के चेहरे पर सकून नजर आने लगा। इसके बाद डीएम अपने ओएसडी से पानी पिलाकर ही घर भेजने की बात कही। इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर कुछ जगहों पर थोड़ी सी दिक्कत चल रही है।

दोपहर को समय था, बैतालपुर निवासी एक दिव्यांग बैशाखी के सहारे डीएम के सामने आया। जिलाधिकारी ने उसे बैठने के लिए इशारा किया और फिर अपनी फरियाद सुनाने की बात कही। लेकिन फरियादी बैठने की बजाय हाथ जोड़ कर खड़ा हो गया, उसका कहना था कि साहब चार दिनों से गैस एजेंसी पर चक्कर लगा रहा हूं, गैस नहीं मिला है। दिव्यांग हूं, थोड़ी दिक्कत है। ट्राई साइकिल भी इन दिनों मेरे पास नहीं है। इतना सुनने के बाद डीएम ने सभी समस्या का समाधान करा देने का आश्वासन दिया। डीएम ने डीएसओ को तत्काल रसोई गैस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं दिव्यांगजन अधिकारी से भी ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की बात कही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।