भगवान शिव की हल्दी में भजनों और होली गीतों पर डीएम संग महिला अधिकारियों ने जमकर किया डांस

Feb 15, 2026 04:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - रुद्रपुर में डीएम दिव्या मित्तल और अन्य महिला अधिकारियों ने होली के गीतों पर डांस किया। भगवान शंकर के हल्दी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे श्री दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान सभी ने फूलों की होली भी खेली और भजन प्रस्तुत किए। उनका डांस वीडियो भी वायरल हो गया।

भगवान शिव की हल्दी में भजनों और होली गीतों पर डीएम संग महिला अधिकारियों ने जमकर किया डांस

रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। होली के गीतों पर डीएम दिव्या मित्तल समेत अन्य महिला अधिकारियों ने जमकर डांस किया। डीएम दिव्या मित्तल के साथ ही जिले की अन्य महिला अधिकारी रुद्रपुर में भगवान शंकर के हल्दी कार्यक्रम में पहुंची थीं। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर शनिवार को पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वर नाथ मन्दिर में भूत भावन भगवान शंकर के हल्दी का कार्यक्रम था। जिसमें मन्दिर परिसर में शिव जागरण और विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया था। भगवान के हल्दी श्रृंगार आरती और शिव जागरण में शामिल होने के लिए डीएम दिव्या मित्तल के साथ ही एडीएम वित्त एवं रजस्व रामशंकर सिंह, प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तवा, एसडीएम न्यायिक दीपराज, एसडीएम भाटपार रानी रत्नेश तिवारी, एसडीएम बरहज विपिन द्विवेदी, देवरिया सदर की एएसडीएम सीमा पाण्डेय, एसडीएम नम्रता सिंह, एसडीएम अवधेश निगम श्रीदुग्धेश्वरनाथ मन्दिर रुद्रपुर पहुंचे।

जहां एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ रुद्रपुर हरी राम यादव के साथ ही सीओ भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव पहले से मौजूद रहे। शिव जागरण में गायक एक बाद एक भगवान शंकर के भजन प्रस्तुत कर रहे थे। इस दौरान एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने भी एक भजन प्रस्तुत किया। भजन के बाद श्रोताओं की मांग पर गायक कलाकारों ने होली गीत शुरू किया। जिस पर डीएम दिव्या मित्तल के साथ ही सभी महिला अधिकारियों ने जमकर डांस करना शुरू किया। जिसे देख नगर पंचायत की अध्यक्ष सुधा निगम व मेला मालकिन सतासी स्टेट की राजकुंवरि कादम्बरी सिंह ने डांस करना शुरू कर दिया। इस दौरान सभी ने फूलों की जमकर होली भी खेली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।