दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिलेगा मंच
Deoria News - देवरिया में 10 और 11 फरवरी को 'दिव्या कला एवं कौशल प्रदर्शनी' का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन का मंच प्रदान करेगी। इसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा होगा और आमजन के लिए निःशुल्क प्रवेश रहेगा।

देवरिया, निज संवाददाता। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से वैष्णवी सेवा शिक्षण संस्थान, उमानगर द्वारा राज्य निधि के अंतर्गत जनपद के दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों, कलाकृतियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन हेतु दो दिवसीय ‘दिव्या कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दिव्यांगजनों की प्रतिभा को भी मंच मिलेगा। यह प्रदर्शनी 10 व 11 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष गिरिश चन्द्र तिवारी करेंगे। प्रदर्शनी में दिव्यांगजनों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों एवं कलाकृतियों के लिए 10 स्टॉल लगाए जाएंगे।
इसके साथ ही विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके। जो दिव्यांगजन प्रदर्शनी या सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे 9 फरवरी तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, विकास भवन, कक्ष संख्या-17, देवरिया में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। प्रदर्शनी में आमजन के लिए निःशुल्क प्रवेश रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



