प्रेम, भक्ति से भगवान की होती है प्राप्ति
Deoria News - देवरिया में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के दौरान पंडित राधिकेश शास्त्री ने प्रेम और भक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया। कथा के दूसरे दिन उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों का वर्णन किया, जिसमें जीवन के मूल्यों और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला गया। सैकड़ों श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित रहे।

देवरिया, निज संवाददाता भगवान को बांधने को प्रेम व भक्ति की अवश्यकता होती है। यह बाते पंडित राधिकेश शास्त्री ने शहर के पिपरपाती में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के दौरान कही।कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित राधिकेश शास्त्री ने भक्त गणों को कथा का रसपान कराते हुए भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों का वर्णन किया। इसमें जीवन के मूल्यों और कर्तव्यों और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कथा में नागेंद्र शुक्ल, पुष्पा शुक्ला, हरिश्चंद्र शुक्ल, शशिकांत तिवारी, आनंद शुक्ला, स्वामी नाथ गुप्ता, जवाहर लाल चौहान, ऋषिकेश मिश्र, बिभा पांडेय, अभय प्रताप शुक्ल, राहुल, चंदन, रौनक, इंदिरा तिवारी आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


