जिला सैनिक बंधु की बैठक में समस्याओं पर हुई सुनवाई

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई, जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याएँ सुनी गईं। अपर जिलाधिकारी प्रेम नारायण सिंह ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। 35 पूर्व सैनिकों ने भूमि विवाद, शस्त्र लाइसेंस, और अतिक्रमण हटाने जैसी समस्याएँ प्रस्तुत कीं। अधिकारियों को इन समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया गया।

जिला सैनिक बंधु की बैठक में समस्याओं पर हुई सुनवाई

देवरिया, निज संवाददाता। जिला सैनिक बंधु की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में हुई। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने सुना। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याएं सुनी गईं। लगभग 35 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे, जिन्होंने नौ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इसमें भूमि विवाद, मुख्य सड़क से संपर्क मार्ग दिलाने, शस्त्र लाइसेंस, चकरोड की पैमाइश एवं अतिक्रमण हटवाने, अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाने, गड्ढों की सफाई तथा नाली सुधार से संबंधित समस्याएं थी।

एडीएम ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ सुधाकर त्यागी ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।