Deoria News: डीएम ने की आपूर्ति, खाद्य समेत आधा दर्जन विभागों की समीक्षा

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आपूर्ति, खाद्य विपणन, मंडी समिति और खाद्य सुरक्षा के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों की लापरवाही पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया और फार्मर आईडी निर्माण में तेजी लाने की बात कही।

Deoria News: डीएम ने की आपूर्ति, खाद्य समेत आधा दर्जन विभागों की समीक्षा

Deoria News: वरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आपूर्ति, खाद्य विपणन, मंडी समिति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सहकारिता, बाट-माप विभाग तथा के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने खाद्य निरीक्षकों के कार्यों में लापरवाही पर उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

खाद्य सुरक्षा के कार्यों की समीक्षा

जिलाधिकारी ने फार्मर आईडी निर्माण अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। अधिक से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनवाने को कहा, जिससे उन्हे शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से राशन वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने रिक्त उचित दर दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने तथा आपूर्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, प्रत्येक विकासखंड में 07, 09, 17, 22 एवं 26 सितंबर को शिविर आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया।

खाद्य विपणन एवं डिप्टी आरएमओ से संबंधित कार्यों की समीक्षा

खाद्य विपणन एवं डिप्टी आरएमओ से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खाद्यान्न के उठान एवं वितरण का निर्देश दिया। मंडी समिति को किसानों से संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सहकारिता तथा बाट-माप विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा में आमजन से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम शंकर, जिला पूर्ति अधिकारी, एके पाण्डेय, डिप्टी आरएमओ सुलभ आनंद, सचिव मंडी समिति दिवाकर उपाध्याय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राजीव मिश्र, सहकारिता, बाट-माप विभाग के एके सिंह आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

जिलाधिकारी ने खाद्य निरीक्षकों की लापरवाही पर क्या निर्देश दिया?
डीएम ने खाद्य निरीक्षकों के कार्यों में लापरवाही पर उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: डीएम ने की आपूर्ति, खाद्य समेत आधा दर्जन विभागों की समीक्षा