Deoria News: डीएम ने फौजदारी,राजस्व अभिलेखागार का किया निरीक्षण
Deoria News: देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने राजस्व अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड के रखरखाव और पारदर्शिता पर जोर दिया। सभी अभिलेखों को समय पर और बिना किसी शिकायत के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने फौजदारी एवं राजस्व अभिलेखागार का मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अभिलेख महत्वपूर्ण होते हैं और वह लोगों के अधिकारों से जुड़े होते हैं। इनका रखरखाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी होना चाहिए। इसमें किसी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। डीएम ने निरीक्षण में अभिलेखागार का भ्रमण कर रखरखाव एवं साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि मांगे गए अभिलेख आवेदकों को सभी अपेक्षित अभिलेख समय से एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराए जाएं।
आवेदक को अभिलेखों को लेकर कोई शिकायत न रहे, यह पूरी तरह सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


