District Level Women s Kho-Kho Championship Sports Stadium A Claims Title जेके मित्तल स्कूल को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने खिताब किया अपने नाम, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDistrict Level Women s Kho-Kho Championship Sports Stadium A Claims Title

जेके मित्तल स्कूल को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने खिताब किया अपने नाम

Deoria News - रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्पोर्टस स्टेडियम ए ने जे के मित्तल स्कूल को 20-4 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 2 Sep 2025 10:32 AM
share Share
Follow Us on
जेके मित्तल स्कूल को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने खिताब किया अपने नाम

देवरिया, निज संवाददाता। रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्पोर्टस स्टेडियम ए ने जे के मित्तल स्कूल को 20- 4 के स्कोर से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता में स्थगित होने के कारण सोमवार को आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सात टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पहला सेमीफाइनल स्पोर्टस स्टेडियम ए और पूजा एकेडमी पुरवां के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्टस स्टेडियम ए ने पूजा एकेडमी पुरवां को 13-0 के स्कोर से हराकर फाइनल में पहुंची। वहीं दूसरा सेमीफाइनल एआरडी बभनी और जेके मित्तल स्कूल के बीच खेला गया।

जिसमें जेके मित्तल स्कूल ने एआरडी बभनी को 15-12 के स्कोर से हराकर फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबला स्पोर्टस स्टेडियम ए और जेके मित्तल स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्टस स्टेडियम ए ने जेके मित्तल स्कूल को 20-4 के स्कोर से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रशिक्षक गिरीश चन्द्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, लालू सिंह यादव, अवधेश यादव, विजय कुमार पाल, शकील अहमद, पूजा सिंह, शालिनी शर्मा, प्रवीन कुमार, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।