मानक के अनुरूप खिलाड़ियों को प्रतिभाग नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। मंगलवार को सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने
देवरिया, निज संवाददाता। मंगलवार को सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बीईओ, व्यायाम शिक्षकों व खेल अनुदेशकों के साथ बैठक की। बैठक में विद्यालय से लेकर मंडल स्तर तक आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता पर चर्चा हुई। खेल में निर्धारित मानक के अनुरूप बच्चों को प्रतिभाग नहीं कराने पर बीएसए ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि रवींद्र किशोर शाही स्टेडियम में 23 सितंबर से जूनियर वर्ग की जनपद स्तर की प्रतियोगिता शुरू होगी। पूर्व में यह प्रतियोगिता 10 सितंबर से आयोजित होने वाली थी। पूरी प्रतियोगिता छ: चरणों में संपंन होगी।

क्रिकेट, टेबल टेनिस, फुटबॉल, वॉलीबाल, हैंडबाल व बास्केटबॉल समेत करीब 27 खेल आयोजित होंगे। बीएसए ने ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों को पूरी मेहनत से स्कूलों में प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की प्रतियोगिता भी बेसिक खेलकूद के साथ ही संपंन होगी। मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता भी जनपद में प्रस्तावित है। इसकी तैयारी में सभी लोग अभी से जुट जाएं। इस दौरान नोडल प्रभारी सत्यप्रकाश कुशवाहा, पथरदेवा बीईओ पंकज कुमार सिंह, बीईओ गोपाल मिश्र, देवमुनि वर्मा, सूरज कुमार, रामप्यारे राम, राजेश कुमार यादव, राज किशोर सिंह, विनयशील मिश्रा, बालिका डीसी अनुज सिंह, अनुपमा यादव, शर्मिला यादव, संजय तिवारी, संजीव दूबे, अवधेश सिंह, श्रीराम यादव, आशुतोष यादव, देवानंद भारती व मुकेश राय मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


