विवादित रास्ते की पैमाइश, सीमांकन कर लगाए गए झंडे
Deoria News - तरकुलवा में, एसडीएम सदर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने विवादित रास्ते की पैमाइश की। नायब तहसीलदार गंगाराम और कानूनगो रामा प्रसाद की देखरेख में, ग्रामीणों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया था। अंततः, रास्ते की पहचान करते हुए झंडे गाड़ दिए गए। विपक्ष का कोई भी व्यक्ति मौके पर उपस्थित नहीं हुआ।

तरकुलवा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एसडीएम सदर के निर्देश पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने विवादित रास्ते की पैमाइश कर सीमांकन किया। नायब तहसीलदार गंगाराम और कानूनगो रामा प्रसाद की देखरेख में बसंतपुर धूसी गांव में छठ घाट, श्मशान घाट और शिव मंदिर जाने वाले मार्ग का मापन कराया गया। इस दौरान रास्ते की स्पष्ट पहचान करते हुए झंडे भी गाड़ दिए गए। हालांकि, सूचना देने के बावजूद विपक्ष का कोई भी व्यक्ति मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। क्षेत्र के बसन्तपुर धूसी का यह मार्ग कई वर्षों से ग्रामीणों के आवागमन के लिए उपयोग में था, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा अवरोध खड़ा किए जाने से विवाद उत्पन्न हो गया था।
समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने कृषि मंत्री और जिलाधिकारी से भी गुहार लगाई थी। शुक्रवार शाम एसडीएम सदर श्रुति शर्मा ने मौके पर पहुंचकर समाधान का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद राजस्व टीम को दोबारा पैमाइश के लिए भेजा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


