
मालिकाना के विवाद में स्कूल पर पहुंचे एसडीएम
संक्षेप:
Deoria News - बरहज के एक कान्वेंट स्कूल के मालिकाना हक को लेकर विवाद बढ़ गया है। सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने आए। उपजिलाधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को मंगलवार को तहसील कार्यालय बुलाया गया है, जहां उनकी बात सुनकर अभिलेख के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
Jan 06, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
बरहज, हिंस। नगर स्थित एक कान्वेंट स्कूल के मालिकाना हक को लेकर विवाद गहरा गया है। हक को लेकर दो पक्ष सोमवार को सामने आ गए। इसकी सूचना पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ राजेश चतुर्वेदी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षो के भू अभिलेख देखने के बाद एसडीएम ने उन्हें सुनवाई के लिए मंगलवार को अपने कार्यालय बुलाया है। एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों को तहसील बुलाया गया चसी। उनकी बात सुनने और अभिलेख के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




