डिजिटल एक्स-रे सेंटर का एसी ठीक, जांच में मिली राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे सेंटर का एसी ठीक होने से मशीनों ने कार्य शुरू कर दिया है। इससे मरीजों और तीमारदारों को सहूलियत हुई है। निशुल्क एक्स-रे जांच की सुविधा उपलब्ध है। एसी खराब होने पर जांच बाधित हुई थी, लेकिन अब सभी मशीनें सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं।

डिजिटल एक्स-रे सेंटर का एसी ठीक, जांच में मिली राहत

देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे सेंटर का एसी ठीक होने से मशीन कार्य शुरू कर दी है और जांच की जा रही है, जिससे मरीजों, तीमारदार तथा कर्मियों को काफी आसानी हो रही है। दोनों मशीन के चलने से जांच में तेजी आई है, वहीं लोगों को कापी सहूलियत हो रही है। एसी के खराब होने से जांच बाधित हो गया था। किसी तरह एक मशीन से कार्य किया जा रहा था, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही थी।

मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे जांच की सुविधा

मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए निशुल्क एक्स-रे जांच की सुविधा है। इसमें नए भवन स्थित ओपीडी में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन तथा दो अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर मरीजों की भीड़ होती है, लेकिन पुराने सेंटर पर लगा एक एसी खराब था, पर काम चल रहा था। यहां पर भर्ती तथा व्हीलचेयर व स्ट्रेचर के मरीजों की जांच होती है। नई मशीन से ओपीडी सहित अन्य मरीजों की जांच की जाती है। पारा चढ़ने पर भीषण गर्मी में नए डिजिटल एक्स-रे सेंटर का सभी एसी खराब हो गया, जिससे मशीन गर्म हो जा रही थी और प्रिंटर भी काम नहीं कर रहा था। इसकी वजह से कार्य ठप हो गया था।

Voice of UP

सीएमएस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने निरीक्षण किया और प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल को जानकारी दी। प्राचार्य के निर्देशन में सीएमएस ने तत्काल एसी ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके बाद दोनों सेंटर का एसी ठीक कराया गया। इसके बाद दोनों सेंटरों पर जांच शुरू कर दी गई, जिससे मरीजों और तीमारदारों को जांच कराने में काफी सहूलियत हो रही है, वहीं जांच करने में भी आसानी हो रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डिजिटल एक्स-रे सेंटर का एसी क्यों खराब हुआ था?
डिजिटल एक्स-रे सेंटर का एसी खराब होने से जांच बाधित हो गया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।