Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDigital Attendance System Launched in Deoria Schools for Enhanced Student Tracking

इस माह से कक्षाओं में डिजिटल होगी छात्रों की उपस्थिति पंजिका

Deoria News - देवरिया में परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति अब डिजिटल होगी। छात्रों की उपस्थिति पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर भी डेटा प्रदर्शित होगा। इस नई प्रणाली से 2121...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 12 Oct 2025 08:49 AM
share Share
Follow Us on
इस माह से कक्षाओं में डिजिटल होगी छात्रों की उपस्थिति पंजिका

देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालय में इस माह से छात्रों की उपस्थित पंजिका डिजिटल होगी। अब छात्रों की उपस्थिति पोर्टल पर आनलाईन दर्ज किया जाएगा। जिससे विद्यालयों के छात्रों की संख्या सीएम डैशबोर्ड पर भी प्रदर्शित होगी। उपस्थित पंजिका के लिए सीएम डैशबोर्ड पर बेसिक शिक्षा विभाग के नये प्रोजेक्ट स्टूडेन्ट अटेन्डेंस को इन्टीग्रेट करा दिया गया है। वहीं बीएसए कार्यालय द्वारा बैठक में सभी विद्यालयों को डिजिटल उपस्थिति के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। जिले में 2121 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, इन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थित पंजिका रजिस्टर पर लिया जाता है। इसके अलावा अध्यापकों की भी उपस्थित अध्यापक पंजिका पर ही ली जाती है।

वहीं अन्य शैक्षिक कार्य के लिए विद्यालयों में एमडीएम पंजिका, मोमेन्ट पंजिका, एसएमसी पंजिका, स्टॉक पंजिका समेत 12 पंजिकाओं का उपयोग किया जाता है। अब इन सभी पंजिकाओं को महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा ऑनलाइन किया जा रहा है। टाइम एण्ट मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षणिक कार्यों के लिए उपयोग की जाने वाले 12 पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन कराये जाने को निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के बाद से जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के कक्षाओं में अध्यनरत छात्रों की उपस्थित डिजिटल उपस्थिति पंजिका पर लेने की तैयारी की जा रही है। कक्षावार डिजिटल छात्र उपस्थिति पंजिका के माध्यम से प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित छात्रों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। डिजिटल उपस्थिति दर्ज होने से छात्रों की संख्या सीएम डैशबोर्ड पर भी प्रदर्शित होगी तथा स्टूडेन्ट अटेन्डेंश प्रोजेक्ट को इस माह से जिले के रैंकिग निर्धाण में भी सम्मिलित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।