ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियाफाल्गुन उत्सव में झूमे खांटू श्याम बाबा के भक्त

फाल्गुन उत्सव में झूमे खांटू श्याम बाबा के भक्त

देवरिया। निज संवाददाता खांटू श्याम बाबा के भक्तों ने रविवार को शहर में फाल्गुन...

फाल्गुन उत्सव में झूमे खांटू श्याम बाबा के भक्त
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,देवरियाMon, 14 Mar 2022 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। निज संवाददाता

खांटू श्याम बाबा के भक्तों ने रविवार को शहर में फाल्गुन निशान यात्रा निकाली। भक्ति रंग में डूबे लोग उड़ाते रहे। शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए निशान यात्रा कसया रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंची। शाम को शुरु हुआ भजन कीर्तन सोमवार की भोर तक चलता रहा।

श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में श्री खांटू श्याम की निशान (ध्वज) यात्रा पंडित दीनदयाल पार्क नई कालोनी से धूमधाम से निकली। हाथों निशान लिए अबीर गुलाल उड़ाते भजन कीर्तन करते, नाचते गाते बाबा की जयकार लगाते भक्त चल पड़े। आगे रथ पर श्याम बाबा की झांकी और पीछे ढोल ताशा और बैंड की धुन पर कीर्तन करते कीर्तनिए चल रहे थे। जलकल रोड, मोतीलाल रोड, अमरज्योति चौराहा, नई बाजार, मोहन रोड, पेड़ा गली होते हुए यात्रा मालवीय रोड पहुंची। यहां से बजाजी रोड, नगर पालिका होते हुए कोआपरेटिव चौराहा, रामलीला मैदान होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। आगे यात्रा राघव नगर दुर्गा मंदिर, कचहरी शिव मंदिर होकर डीएम आवास से होते हुए सुभाष चौक, कसया रोड ओवरब्रिज से उतर कर पिंजरा पोल गौशाला होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार पर श्याम भक्तों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जलपान, फलाहार भी कराते रहे। फूलों से सजे श्री श्याम मंदिर पर यात्रा के पहुंचते ही लोगों में उल्लास छा गया। पुजारी रविंद्र पाठक के नेतृत्व में फूलों से श्री श्याम प्रभु का भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। इस मौके पर कसया से 125 श्रद्धालुओं का जत्था फाल्गुन उत्सव में शामिल हुआ। उत्सव में सदर विधायक के प्रतिनिधि शैलेश त्रिपाठी, श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, सचिव अशोक अग्रवाल, कृष्णमुरारी शर्मा, अनूप कानोडिया, वेद कानोडिया, राकेश गाडिया, शिवानन्द जायसवाल, आशीष कानोडिया, सज्जन केजरीवाल, शरद अग्रवाल, अजय गुप्ता, सोनू सोनी, सौरभ अग्रवाल, राकेश उपाध्याय, अनूप गाडिया, अनिरूद्ध गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, रंजना केजरीवाल, कमला अग्रवाल, सत्यभामा देवी, रेनू अग्रवाल, बेनू लाट, साहिल बजाज, शशाक केडिया, श्याम बिहारी, दिनेश मद्धेशिया, कैलाश जैन, मनोज केजरीवाल, मनोज गोयल, राजू माटिया, मनोज गुप्ता त्रिवेणी, संजय सिंह, गुड्डी सिंह, मनोज सिंह, रीता सिंह, रौनक कानोडिया, भयंक सरावगी, वेद अग्रवाल, श्रवण गोयल आदि मौजूद रहे।

सारी रात भजन गंगा में गोते लगाते रहे श्रद्धालु

शाम सात बजे से भजनों की अमृत वर्षा शुरू हुई। अरूण पाण्डेय की टीम और कलकत्ता से आए भजन गायक संजय शर्मा के भजन पर लोग सारी रात झूमते गाते नाचते रहे। हाथों में ले के निशान चलो चलो श्याम दर पे...., बाबा के निशान चढ़ाओ, बाबो मन चाहो फल देती...., होलिया में उड़े रे गुलाल...., झूम के गाओ भक्तों ये फाल्गुन रोज-रोज नही आता...., कीर्तन की है रात बाबा आज...., श्याम थारी चौखट पर आया हूँ मैं हार कर...., दीना नाथ मेरी बात छानी फोनी तेरे...., हारे का तू है सहारा सांवरे...., इस कलियुग में श्याम धनी का जोर है...., तेरे दरबार सा कोई दरबार नहीं जग में.... आदि गीतों पर लोगों ने खूब आनंद लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें