Deoria News: शिवालयों पर उमड़े श्रद्धालु, लगे बोल-बम के जयकारे

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमनाथ मंदिर पर भक्तों ने सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रोटरैक्ट क्लब द्वारा निःशुल्क चाय वितरण भी किया गया।

Deoria News: शिवालयों पर उमड़े श्रद्धालु, लगे बोल-बम के जयकारे

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों पर भोर से ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के सोमनाथ मंदिर पर भगवान शिव के पूजन अर्चन को भोर में ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। बोल बम के जयघोष से शिवालय गूंज उठे।

मंदिरों में भक्तों की भीड़

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शहर के सोमनाथ मंदिर पर भोर से ही भगवान शिव के दर्शन पूजा के लिए लंबी कतार लग गई। बोल बम के जयघोष के बीच आराध्य देव का अभिषेक करने के लिए शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूजन की थाल में भांग, धतूरा, बिल्वपत्र लिए भक्त बोल बम के जयकारे लगाते हुए दर्शन किया।

मंदिर में व्यवस्था

मंदिर पर व्यवस्था में लगे वॉलंटियर अपने अपने पिकेट पर तैनात रहे। जिनके द्वारा महिला और पुरुष श्रद्धालुओं का सहयोग कर उन्हें मंदिर में दर्शन पूजन कराया। मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया। इसके अलावा न्यू कालोनी स्थित शिव मंदिर, कचहरी चौराहा स्थित शिव मंदिर, सीसी रोड स्थित शिव मंदिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, बाबा महेंद्रा नाथ मंदिर, सोहगरा धाम, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, मछैला स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी तैनात रहे।

सोमनाथ मंदिर पर टी स्टाल

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को रोटरैक्ट क्लब के तत्वावधान में सोमनाथ मंदिर पर स्टाल लगाकर निःशुल्क चाय वितरण किया गया। आयोजन रोट. सुनील कुमार गुप्ता, सह संयोजक, रोट. बजरंग मद्धेशिया, रोट. वाशु सोनी ने किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष, रोट. आकाश श्रीवास्तव, क्लब सचिव, रोट. प्रखर जायसवाल, रोट. रमेश कुमार सोनी, रोट संजय मल्ल, रोट. विनोद कश्यप, रोट. नवीन गुप्ता, रोट. सरदार करण सिंह, रोट. डॉ. मनोज मद्धेशिया

प्रश्नोत्तर

कहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी?
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: शिवालयों पर उमड़े श्रद्धालु, लगे बोल-बम के जयकारे