Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDevotees Enraptured by Ramayana s Essence at Manas Katha in Deoria

रामायण महात्म्य की कथा सुन निहाल हुए श्रद्धालु

Deoria News - देवरिया के बैतालपुर क्षेत्र में धतुरा खास में मानस कथा के दूसरे दिन रामायण के महात्म्य की कथा सुनाई गई। श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने व्यासपीठ का पूजन किया। कथाव्यास...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 7 Feb 2025 02:58 PM
share Share
Follow Us on
रामायण महात्म्य की कथा सुन निहाल हुए श्रद्धालु

देवरिया, निज संवाददाता। बैतालपुर क्षेत्र के धतुरा खास में मानस कथा के दूसरे दिन रामायण के महात्म्य की कथा सुनाई गई। कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने व्यासपीठ का पूजन किया। कथा कर रसपान कराते हुए कथाव्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल ने कहाकि महात्म्य का अर्थ है परिचय। जब तक हम किसी ग्रन्थ को जानेंगे नहीं तब तक हमें उस ग्रन्थ से प्रेम नहीं होगा। उन्होंने कहाकि रामायण कोई किस्सा कहानी नहीं अपितु मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चंद्र के जीवन का दर्पण है। इसे हम सुनकर अपने जीवन को सुधार सकते हैं। आगे कहाकि रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। हमें मर्यादित बनाती है। इस अवसर पर हरिनंदन मणि त्रिपाठी, श्याम शंकर मणि त्रिपाठी, राम चंद्र मणि त्रिपाठी, अवधेश मिश्र, मार्कंडेय मणि त्रिपाठी, कन्हैया मणि आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें