Devotees Celebrate Gopal Das Maharaj s Birthday at Baripur Temple with Prayers and Bhajans बारीपुर मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास का मना जन्मदिन, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDevotees Celebrate Gopal Das Maharaj s Birthday at Baripur Temple with Prayers and Bhajans

बारीपुर मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास का मना जन्मदिन

Deoria News - भलुअनी के बारीपुर मंदिर में गोपाल दास जी महाराज का जन्म दिवस भक्तों ने धूमधाम से मनाया। सुबह से भक्तों का आना शुरू हुआ, जहाँ पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। भजन गायक राकेश तिवारी और काजल लाडली...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 18 Sep 2025 09:59 AM
share Share
Follow Us on
बारीपुर मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास का मना जन्मदिन

भलुअनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बारीपुर मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास जी महाराज का जन्म दिवस भक्तों ने खूब धूम धाम से मनाया ।स्थानीय लोग व मंदिर के श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास महाराज जी को बधाई देने के लिए पहुंचने लगे , उनके जन्म दिवस पर स्वस्थ व दीर्घ आयु होने की मंगल कामना की उनके जन्म दिवस पर पूजन हवन व भंडारा कराया गया,जिसमे हजारों भक्तों ने भाग लिया। भजन गायक राकेश तिवारी व काजल लाडली ने अवतरण दिवस पर भजन संध्या में मंगल गीत प्रस्तुति कर आए हुए भक्तों को भाव विभोर कर दिया गायक राकेश तिवारी ने बारीपुर धाम रऊरा, विनय हमार सुनी , भजन गायिका काजल लाडली ने बारीपुर अगनइया, बधईया बाजे गीत गाकर भक्तो को मंत्र मुग्ध कर दिया।गोपाल

दास जी ने आए हुए सभी भक्तों को आशीर्वाद देकर उनका आभार जताया इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी,अनुपम मिश्र, शिवेन्द्र राव आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।