Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeveloped India G-Ram-G Campaign Launched for Farmer Empowerment
जी-राम-जी अधिनियम गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास को देगा दिशा-कमलेश

जी-राम-जी अधिनियम गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास को देगा दिशा-कमलेश

संक्षेप:

Deoria News - भलुअनी, देवरिया में 'विकसित भारत-जी-राम-जी' जनजागरण अभियान के तहत कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने बताया कि 2025 का अधिनियम श्रमिकों को उनका हक समय पर दिलाने के लिए है। इसमें मजदूरी भुगतान में देरी पर ब्याज और कृषि कार्यों की अवधि को सुरक्षित करने का प्रावधान है।

Jan 31, 2026 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

भलुअनी, देवरिया। बरहज विधानसभा क्षेत्र के भलुअनी ब्लाक परिसर में विकसित भारत-जी-राम-जी जनजागरण अभियान के तहत कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं क्षेत्रीय सांसद कमलेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप मे सभा को संबोधित करते हुए कहाँ कि विकसित भारत: जी-राम-जी अधिनियम, 2025 गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार और धन के दुरुपयोग को रोकना है, ताकि श्रमिकों, माताओं और बहनों को उनका हक समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सके। विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कानून में हफ्तेभर में मजदूरी भुगतान और देरी होने पर ब्याज का प्रावधान है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि पहले किसानों को कृषि कार्यों के लिए समय पर श्रमिक नहीं मिल पाते थे। वीबी जी-राम-जी योजना इस समस्या का समाधान करेगी। योजना के तहत बुवाई और कटाई जैसे व्यस्त कृषि काल में पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अधिनियम में राज्यों को एक वित्तीय वर्ष में कुल 60 दिनों की अवधि अधिसूचित करने का प्रावधान है। इसमें बीज बुवाई और फसल कटाई की अवधि को शामिल किया जा सकेगा। इस दौरान अन्य कार्य नहीं कराए जाएंगे, जिससे कृषि कार्य प्रभावित न हों। ब्लाक प्रमुख छठ्ठू यादव ने कहा कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार श्रमिकों और कृषक परिवारों को समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे समाज के हर वर्ग में संतोष और खुशी का माहौल है। कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष प्रणव दूबे, अष्टभुजा श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, विनोद सिंह गुड्डू, दिनेश गुप्ता, सुनील जायसवाल, शौर्य सिंह, अरविन्द उपाध्याय, गिरिजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, अभिमन्यु सिंह, वंदना कुशवाहा, सूरज दूबे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता व क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।