Deoria News: छह नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध लूट व बलवा का केस

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के देवरिया खास के रहने वाले एक व्यक्ति ने छह नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध बलवा व लूट का केस दर्ज कराया है। एसपी के आदेश

Deoria News: छह नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध लूट व बलवा का केस

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के देवरिया खास के रहने वाले एक व्यक्ति ने छह नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध बलवा व लूट का केस दर्ज कराया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का कोतवाली पुलिस का दावा है।शहर के देवरिया खास के रहने वाले राज नारायण गोंड का आरोप है कि उनका पट्टीदार जयप्रकाश से भूमि संबंधित विवाद है और मामला न्यायालय में भी चल रहा है। इस बीच पट्टीदार ने कुछ लोगों को भूमि भी बेच दी। 6 अगस्त को कुछ लोग दरवाजे पर आए और अपवशब्द बोलते हुए मकान की दीवार तोड़ दी।

साथ ही सामान नष्ट कर दिया और 5 लाख रुपये के आभूषण व पचास हजार रुपये नकद उठा ले गए। इस मामले में उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसपी के दरबार में गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले के जयप्रकाश गोंड, महुरांव भटनी के प्रमोद गोंड, बांसडीह तिवारी के रामप्रवेश, कैलाशी देवी, अभिषेक, पंकज गोंड व 20 अज्ञात के विरुद्ध बलवा, धमकी, लूट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: छह नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध लूट व बलवा का केस