Deoria News: देवरहा बाबा आश्रम पर लगाई गई नाव, बाढ़ का खतरा बढ़ा
हिन्दुस्तान, देवरिया
Deoria News: भागलपुर के देवरहा बाबा आश्रम के आसपास पानी भरने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। नाव सेवा शुरू की गई है ताकि आवागमन सुगम हो सके।

Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। देवरहा बाबा आश्रम पर आवागमन के लिए नाव लगाई गई है। आश्रम के आसपास पानी भरने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। लगातार बढ़ रहे पानी से भागलपुर के तराई क्षेत्रों और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे न जाएं और सतर्क रहें।

