3 साल से जिले में टॉप कर रहे हैं देसही के बच्चे

Mar 03, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - देसही देवरिया के बच्चों ने लगातार 3 साल से विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है। 2026 की राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित दक्षता परीक्षा में 41 बच्चों ने सफलता प्राप्त की। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा से 16 बच्चे स्कॉलरशिप के लिए क्वालीफाई हुए हैं। विकासखंड के प्रदर्शन पर बधाई दी गई है।

3 साल से जिले में टॉप कर रहे हैं देसही के बच्चे

देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार 3 साल से देसही देवरिया विकासखंड के बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में टाप कर रहे हैं। वर्ष 2026 के राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित दक्षता परीक्षा परिणाम में देसही देवरिया के विभिन्न विद्यालयों के 41 बच्चों ने सफलता हासिल कर नाम रोशन किया। लगातार 3 साल से इस प्रतियोगिता में इस विकासखंड के बच्चे अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इस वर्ष इस विकासखंड के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा से ही 16 बच्चों ने स्कॉलरशिप योजना के लिए क्वालीफाई किया है। इसी तरह देसही देसही 1, हरैया 3, हरैया बसंतपुर 1, हेतिमपुर 3, नौतन हथियागढ़ 2, डुमरी एखलास 2, रामपुर दुल्लह 2, मदरापली 1, बरवा मीर छापर 2, कोटवा बावन मोर्चा 4, गोठा रसूलपुर से 4 बच्चे चयनित हुए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा ने विकास क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन पर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित विज्ञान व गणित के अध्यापकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम करके बच्चों सहित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।