सीएमओ आफिस के नोडल अफसरों का पटला बदला

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार गुप्ता ने डिप्टी सीएमओ डा. अश्वनी पाण्डेय के 15 दिनों के अवकाश पर जाने पर विभिन्न नोडल अफसरों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। डा. आरपी यादव को आयुष्मान भारत, डा. अजीत कुमार सिंह को हास्पिटल पंजीकरण, और डा. हरेन्द्र कुमार तथा डा. कार्तिक कुमार को अन्य महत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए हैं।

सीएमओ आफिस के नोडल अफसरों का पटला बदला

देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनिल कुमार गुप्ता ने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अश्वनी पाण्डेय के 15 दिनों के अवकाश पर जाने पर विभिन्न नोडल अफसरों स्वास्थ्य विभाग का कार्य आवंटित किया है। डिप्टी सीएमओ डा. अश्वनी पाण्डेय 25 अप्रैल से 9 मई तक अवकाश पर रहेंगे। यह देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डिप्टी सीएमओ डा. आरपी यादव को आयुष्मान भारत कार्यक्रम, एसीएमओ डा. अजीत कुमार सिंह हास्पिटल पंजीकरण कार्य की जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि डिप्टी सीएमओ डा. हरेन्द्र कुमार को पीसीपीएनडीटी तथा डा. कार्तिक कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व एनसीसी का कार्य आवंटित किया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।