Deoria News: कीचड़ से सराबोर हुई बरईपट्टी की सड़क, स्कूल जाने में नौनिहाल परेशान

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: बरईपट्टी के विकास खंड में लोकनिर्माण विभाग की सड़क अत्यंत बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने के कारण राहगीरों और विशेषकर स्कूली बच्चों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

कीचड़ से सराबोर हुई बरईपट्टी की सड़क, स्कूल जाने में नौनिहाल परेशान
कीचड़ से सराबोर हुई बरईपट्टी की सड़क, स्कूल जाने में नौनिहाल परेशान

Deoria News: बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पथरदेवा विकास खंड के बरईपट्टी से होकर गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाल हो गई है। सड़क जगह-जगह टूट गई है और गड्ढे में तब्दील हो गई है।

सड़क पर जलभराव की समस्या

जलभराव व सड़क के कीचड़ से सराबोर होने के चलते राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। सर्वाधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिसके चलते लोगों में आक्रोश है।

ग्रामीणों की मुश्किलें

बरईपट्टी गांव से लोकनिर्माण विभाग की सड़क गुजरती है। यह सड़क बघौचघाट को भी जोड़ती है। इस सड़क से बड़ी संख्या में लोगों का आना होता है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो गया है और कई दिनों तक निकासी न होने के चलते सड़क कीचड़ में सराबोर हो गई है। गांव में सड़क संकरी होने के कारण वाहन प्राथमिक विद्यालय के पास ही रुक जाते हैं। इसके बाद नौनिहालों को जलजमाव और कीचड़ से होकर विद्यालय तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण कई बार छोटे बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं।

निर्माण कार्य की स्थिति

ग्रामीणों के मुताबिक सड़क किनारे जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया है। नाली पूरी नहीं होने से पानी की निकासी बाधित है और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसी कारण टावर के पास लगातार जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। जिसके चलते आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

सामान्य प्रश्न

✦बरईपट्टी में सड़क की हालत कैसी है?−
बरईपट्टी में लोकनिर्माण विभाग की सड़क अत्यंत बदहाल स्थिति में है और जगह-जगह टूट गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: कीचड़ से सराबोर हुई बरईपट्टी की सड़क, स्कूल जाने में नौनिहाल परेशान