Deoria News: युवक की मौत के मामले में चार नामजद, तीन हिरासत में

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: पकड़ी बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मोबाइल के लेन-देन के

Deoria News: युवक की मौत के मामले में चार नामजद, तीन हिरासत में

Deoria News: पकड़ी बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम।

मोबाइल के लेन-देन के मामले में हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत के मामले में भलुअनी पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि एक आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। सुरौली थाना क्षेत्र निवासी युवक भलुअनी थाना क्षेत्र स्थित बरौली में अपने ननिहाल में रहता था, जहां तीन दिन पूर्व मारपीट में घायल हो गया था। गोरखपुर में इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई थी।

मोबाइल के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट

सुरौली थाना क्षेत्र के गोलउथा निवासी अमन प्रसाद(23) पुत्र नेबुलाल भलुआनी थाना क्षेत्र के बरौली में अपने नाना बाले प्रसाद के घर रहकर पढ़ाई लिखाई करता था। तीन दिन पूर्व मोबाइल के लेन-देन को लेकर गांव के कुछ युवकों से उसकी मारपीट हो गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। परिजन उसे देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव उसके गांव गोलउथा पहुंचा तो ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। शांति व्यवस्था को लेकर सुरौली पुलिस मृतक के गांव में मौजूद रही। इस मामले में भलुअनी पुलिस ने मृतक के नाना बाले प्रसाद की तहरीर पर बरौली निवासी कृष्ण कुमार व रीतिक रोशन पुत्र बृजराज व राज व मनीष पुत्र संत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कृष्ण कुमार, रितिक रोशन व राज को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि मनीष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦अमन प्रसाद की मौत किस कारण हुई?−
मोबाइल के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट में घायल होने के बाद गोरखपुर में इलाज के दौरान अमन प्रसाद की मौत हो गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: युवक की मौत के मामले में चार नामजद, तीन हिरासत में