18 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 12831 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीदारी

May 07, 2026 09:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में गेहूं खरीदारी की गति अत्यंत सुस्त है। 18 हजार मीट्रिक टन की तुलना में केवल 12831 टन गेहूं खरीदा गया है। 83 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन केवल 2637 किसानों ने गेहूं बेचा है। समर्थन मूल्य 2585 रूपए है।

18 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 12831 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीदारी

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम जिले में गेहूं खरीदारी की रफ्तार अत्यंत सुस्त है। अभी तक 18 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष करीब 12831 टन ही गेहूं की खरीदारी हो पाई है। किसान बिचौलियों के हाथ सस्ते दामों पर अपनी उपज बेचने को मजबूर हैं।

गेहूं खरीदारी के उद्देश्य

जिले में किसानों से गेहूं खरीदने को 83 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसका उद्देश्य है कि किसानों को अपनी फसल का उचित दाम मिले। उन्हें अपनी उपज बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर नहीं बेचना पड़े। इस वर्ष 17 मार्च से गेहूं की खरीदारी शुरू हुई थी। गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रूपए निर्धारित किया गया है। जनपद के क्रय केंद्रों का हाल बुरा है। अभी तक पूरे जिले में मात्र 2637 किसानों ने क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेचा है। यह आकड़ा लक्ष्य का करीब 71 फीसदी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

क्रय केंद्रों की स्थिति

भाटपाररानी संवाद के अनुसार विकासखंड फुलवरिया स्थित क्रय केंद्र पर अभी तक कुल 2200 कुंतल गेहूं की खरीदारी हुई है। केंद्र प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि अभी तक करीब 29 किसानों से गेहूं की खरीदारी हुई है। सलेमपुर संवाद के अनुसार राजकीय क्रय केंद्र पर साढ़े नौ कुंतल गेहूं की खरीदारी की गई है। किसानों अब भी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं।

अकूबा और पड़रीगजराज के आंकड़े

भागलपुर संवाद के अनुसार सचिव भूपेंद्र यादव ने बताया कि अकूबा के क्रय केंद्र पर 1020 कुंतल गेहूं की खरीद हुई है। वहीं पड़रीगजराज के डीवाढार में 1500 कुंतल किसानों का गेहूं खरीदा गया है।

गोदाम की स्थिति

सलेमपुर संवाद के अनुसार राजकीय गेंहू क्रय केंद्र सलेमपुर पर अभी तक कुल साढ़े नौ सौ कुंतल गेंहू क्षेत्र के किसानों से खरीद की गई हैं। गेंहू गोदाम के अंदर रखा हुआ हुआ। विपणन अधिकारी राधेश्याम यादव ने बताया कि मेरे यहां गोदाम में पर्याप्त जगह है। क्रय गेंहू सुरक्षित गोदाम में है।

सामान्य प्रश्न

गेहूं खरीदारी की रफ्तार क्यों सुस्त है?
गेहूं खरीदारी की रफ्तार सुस्त है क्योंकि किसान बिचौलियों को सस्ते दामों पर अपनी उपज बेचने को मजबूर हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।