Deoria News: ट्रक के चपेट में बाइक आने से एक युवक की मौत, दो घायल

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया जिले के रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर उसरा बाजार के पास शुक्रवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 22 वर्षीय कुंदन की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार गोविंद और चंदन घायल हो गए। तीनों काम से घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रक के चपेट में बाइक आने से एक युवक की मौत, दो घायल
ट्रक के चपेट में बाइक आने से एक युवक की मौत, दो घायल

Deoria News: फतेहपुर (देवरिया), हिंदुस्तान टीम। रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रुद्रपुर -देवरिया मार्ग पर उसरा के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दोनों का देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

फतेहपुर टोला भटौली निवासी कुंदन 22 वर्ष पुत्र बहादुर, गोविंद 20 पुत्र राम लखन व चंदन 19 वर्ष पुत्र कमलेश शुक्रवार की सुबह देवरिया काम करने गए थे। रात को करीब 9 बजे तीनो बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उसरा बाजार के पास सामने से आ रही से ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें कुंदन की मौत हो गई, जबकि गोविंद व चन्दन घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस तीनो को लेकर मेडिकल कालेज आयी, जहाँ डॉक्टर ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया। गोविंद व चन्दन का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: ट्रक के चपेट में बाइक आने से एक युवक की मौत, दो घायल