वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 43 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान
Deoria News - देवरिया में वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन कोषाधिकारी कार्यालय खुला रहा। विभिन्न सरकारी विभागों के लगभग 43 करोड़ के बिलों का भुगतान किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को 16 करोड़, लोक निर्माण विभाग को 11 करोड़ 50 लाख और अन्य विभागों को भी भुगतान मिला। कर्मचारियों ने बिलों की जांच की और समय पर भुगतान किया।

देवरिया, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को अवकाश होने के बावजूद भी कोषाधिकारी कार्यालय देर शाम तक खुला रहा। विभिन्न सरकारी विभागों से भुगतान के लिए आने बिलों को कर्मचारी जांच के बाद वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय को प्रस्तुत करने में जुटे रहे। फाइलें आतीं रहीं और भुगतान होता रहा। अंतिम दिन विभिन्न विभागों के कुल लगभग 43 करोड़ से अधिक बिलों का भुगतान हुआ। जिसमें बड़ा भुगतान मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी कार्यालय का रहा।वित्तीय सत्र के अंतिम जिन विभागों के बिलों का भुगतान हुआ उसमें मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी कार्यालय का 16 करोड़, लोक निर्माण विभाग का 11 करोड़ 50 लाख, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का 8 करोड़ 47 लाख, पुलिस ऑफिस का 2 करोड़ 42 लाख, नगर निकाय का 2 करोड़, जिला विकास अधिकारी कार्यालय का 1 करोड़ 50 लाख, कलेक्ट्रेट का 1 करोड़ 12 लाख, बाढ़ कार्य खंड का 73 लाख व न्याय विभाग का 26 लाख 77 हजार भुगतान हुआ।
इस प्रकार कुल लगभग 43 करोड़ का भुगतान हुआ। इसके अलावा अन्य विभागों के भी छोटे-छोटे भुगतान किया गया। वहीं प्रमुख सचिव के निर्देश पर 3 बजे तक जिन विभागों ने बिल प्रस्तुत किया उनके ही बिल भुगतान के लिए जमा हुए। वहीं बिलों के भुगतान को लेकर देर शाम तक कोषाधिकारी कार्यालय खुला रहा। उधर 30 मार्च को भी लगभग 30 करोड़ से अधिक विभिन्न विभागों का भुगतान किया गया।मार्च क्लोजिंग होने चलते वित्तीय सत्र के अन्तिम दिन सरकारी विभागों से भुगतान के लिए आने वाली फाइलों का परीक्षण कर उसका भुगतान किया गया। पूरे दिन कर्मचारी भुगतान के लिए आने वाले बिलों की जांच करते रहे और उन बिलों का भुगतान किया गया।अतुल कुमार पांडेयवरिष्ठ कोषाधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


