व्यापार मंडल की बैठक में उठा ऑनलाइन व्यापार व जीएसटी का मुद्दा
Deoria News - देवरिया में जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यवसाय से हो रहे नुकसान पर चर्चा की। उन्होंने शासन से वार्ता कर ऑनलाइन व्यापार को महानगरों तक सीमित करने की मांग की और...

देवरिया, निज संवाददाता। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को नागरी प्रचारिणी सभागार देवरिया में हुई। इसमें जिले भर से आए हुए व्यापारियों ने एक स्वर से ऑनलाइन व्यवसाय से हो रहे नुकसान पर चर्चा किया। प्रदेश नेतृत्व से शासन से वार्ता कर ऑनलाइन व्यवसाय को महानगरों तक सीमित करने की बात कही। मांगें नहीं मानने पर धरना प्रदर्शन व बंद करने की चेतावनी दी।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल ने कहाकि व्यापारियों को संगठित होने की आवश्यकता है। इससे जीएसटी व ऑनलाइन व्यापार जैसे मुद्दों पर शासन-प्रशासन से मजबूती से लड़ाई लड़ने में हम समर्थ होंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने संगठन की निष्क्रिय इकाइयों को पुनर्गठन करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने शासन प्रशासन या असामाजिक तत्वों से उत्पीड़न का मजबूती से विरोध दर्ज करने का आह्वान व्यापारियों से किया।
संगठन के नेताओं ने एकस्वर से कहाकि व्यापारियों की हर मुश्किल में जिला उद्योग व्यापार मंडल सदैव खड़ा रहेगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री वासुदेव वर्मा ने किया। बैठक को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजेंद्र मौर्य, राम अवतार अग्रवाल, श्याम मनोहर जायसवाल, रमेश चंद त्रिपाठी, मदन मोहन गुप्ता, सुधाकर गुप्ता, जनपद व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, जवाहर बरनवाल, योगेश सिंह, विष्णु अग्रवाल, देवेश गुप्ता, सदर तहसील अध्यक्ष राम कृपाल सिंह, संजय श्रीवास्तव, रामेश्वर गांधी आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, वशिष्ठ बरनवाल, नवीन गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, महेश वर्मा, आत्माराम निगम, नथुनी मद्धेशिया, रामसनेही कुशवाहा, दारा यादव, दिनेश जायसवाल, अनु बाबू, राजेश गुप्ता, अंशु मद्धेशिया, आयुष बरनवाल, उदय प्रताप सिंह, सुधीर कुमार चौरसिया, सूर्यनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव, संजय पांडेय, कर्मवीर रौनियार, रवि रौनियार, संतोष गुप्ता, जेपी जायसवाल, हरिओम कारुष, नरेंद्र मद्धेशिया, श्रवण वर्मा, चंद्र प्रकाश बरनवाल, दिनेश जायसवाल, चंदन कसेरा, पवन जायसवाल, बृजेश यादव, नवीन यादव, जितेंद्र जायसवाल सुनील कुमार जायसवाल विनय कुमार नायक नंदलाल मद्धेशिया राजेश्वर बरनवाल वीरेंद्र गुण माइकल शेख रियाज अहमद मंसूरी ज्ञानेश्वर मणि त्रिपाठी आदि जिले के व्यापारी संबोधित किया एवं उपस्थित रहे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।