Deoria News: आईटीआई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन आज
Deoria News: देवरिया के राजकीय आईटीआई में 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह आयोजित होगा। इसमें जिले के विकास खंडों और नगर निकायों के 180 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित है। प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी से भेजे जाएंगे, 21 हजार रुपये गृहस्थी की सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन व अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च होंगे।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 15 अक्टूबर को राजकीय आईटीआई, देवरिया में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों एवं नगर निकायों के कुल 180 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित है।उन्होंने बताया कि प्रस्तावित विवाह में भलुअनी विकास खंड के 32, देवरिया सदर के 19, बैतालपुर के 37, गौरीबाजार के 22, रुद्रपुर के 27, बरहज के चार और भागलपुर के 06 जोड़े शामिल होंगे। वहीं, नगर निकायों में बैतालपुर के 18, भलुअनी के पांच, देवरिया नगर पालिका के नौ तथा मदनपुर के एक जोड़े का विवाह कराया जाएगा।योजना
के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जाएंगे, जबकि 21 हजार रुपये गृहस्थी की सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन, भोजन, टेंट सहित अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाएंगे।

