कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई टीजीटी परीक्षा, 11 केंद्रों पर हो रही परीक्षा
Deoria News - देवरिया में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (टीजीटी) की परीक्षा शनिवार को 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। कुल 8,064 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई, जिसमें सामान्य अध्ययन और सामाजिक विषय के लिए 4,608 और दूसरे पाली में 3,456 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
देवरिया, निज संवाददाता। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को देवरिया के 11 परीक्षा केंद्रों पर सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (टीजीटी) की परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह 7 बजे से ही परीक्षा को प्रवेश के लिए परीक्षा केंद्रों पर लाइन में लग गए, उनकी गहन जांच करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की ठंड के बीच ही लंबी लाइन लगी रही। जिले के 11 केंद्रों पर कुल 8 हजार 64 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
प्रथम पॉली (सुबह 9-11 बजे) में सामान्य अध्ययन व सामाजिक विषय के 4 हजार 6 सौ आठ और दूसरे पॉली (दोपहर बाद 3-5 बजे) में सामान्य अध्ययन व जीव विज्ञान के 3 हजार 4 सौ 56 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं महिला पुलिसकर्मियों की भी डयूटी लगाई गई है। शनिवार की सुबह 9 बजे से प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई , जिसके लिए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की ठंड के बीच सुबह 7 बजे से ही लाइन लग गई। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक जांच एवं उनके पहचान पत्र का पड़ताल किया गया और उनकी चेकिंग करने के साथी उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज एवं एसएसबी इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों पर अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही । ------------ ये विद्यालय बनाए गए हैं परीक्षा केन्द्र सीसी रोड स्थित दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला पीजी कालेज, राजकीय इण्टर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन बालिका इण्टर कॉलेज, एसएसबीएल इण्टर कॉलेज, बाबा राघवदास इण्टर कालेज, राजकीय पालीटेक्निक एवं रामपुर कारखाना स्थित जनता इण्टर कालेज, डुमरी स्थित अशोक इण्टर कॉलेज, सोनूघाट स्थित जनता इण्टर कॉलेज, बैतालपुर।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




