उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिले के 6 शिक्षकों का लखनऊ में हुआ सम्मान
Deoria News - रामपुर कारखाना में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित दक्षता परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में आयोजित इस समारोह में प्रदेश भर के शिक्षक शामिल हुए। सभी चयनित विद्यार्थियों को चार वर्षों तक प्रति वर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।

रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित दक्षता परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के 6 शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह इंदिरा नगर स्थित रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल, लखनऊ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर के शिक्षक उपस्थित रहे। जिले के आधा दर्जन शिक्षकों के सम्मानित होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई है।रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य, कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सीटीई) अजय कुमार सिंह ने सभी चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व निदेशक बेसिक शिक्षा डा. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर ,विशिष्ट अतिथि निदेशक मनोविज्ञान शाला प्रताप नारायण सिंह उपस्थित रहे।
देवरिया के सम्मानित शिक्षकों में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा के विज्ञान शिक्षक एवं राष्ट्रपति पदक प्राप्त खुर्शीद अहमद, जिनके विद्यालय से इस वर्ष 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ। सहवा विद्यालय ने प्रदेश में टॉप 20 विद्यालयों में स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त उच्च प्राथमिक विद्यालय परास खाड, तरकुलवा के मोहम्मद फशीउल्लाह खान (6 चयनित), उच्च प्राथमिक विद्यालय बंजरिया के संजय कुशवाहा (7 चयनित), कंपोजिट विद्यालय कुरमौटा धुरी के ओमप्रकाश तिवारी (5 चयनित), उच्च प्राथमिक विद्यालय भाटपार रानी के अनिल कुमार (7 चयनित) एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के रवि प्रकाश (8 चयनित) को भी सम्मानित किया गया।इस परीक्षा में चयनित सभी विद्यार्थियों को चार वर्षों तक प्रति वर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा, विजय कुमार ओझा, एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय, आदित्य नारायण गुप्ता, जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद,प्रधानाध्यापक मो. गजनफर सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष एहसान उल हक, मो. बदरे आलम, विज्ञान सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


