समान न्याय संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति को भेजा डाकपत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में समान न्याय संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और यूजीसी चेयरमैन को पत्र भेजकर यूजीसी 2026 विनियमों के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि ये नीतियाँ छात्रों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। समिति ने सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखते हुए न्यायपूर्ण समाधान की मांग की है।

समान न्याय संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति को भेजा डाकपत्र

देवरिया, निज संवाददाता। समान न्याय संघर्ष समिति देवरिया के लोगों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और यूजीसी चेयरमैन को पंजीकृत डाक पत्र भेजा। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में यूजीसी 2026 विनियमों से संबंधित मामले की सुनवाई के बाद जो परिस्थितियां सामने आई हैं, वे देश के छात्रों, युवाओं एवं सामान्य वर्ग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। समिति के लोगों ने कहा है कि संघर्ष किसी जाति, वर्ग या समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि उन नीतिगत प्रावधानों के खिलाफ है जो समान अवसर और न्याय के सिद्धांतों को प्रभावित करते हैं। न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों, टिप्पणियों का सम्मान करते हैं, लेकिन इस विषय में व्यापक सुधार एवं संतुलन की आवश्यकता भी है।

उन्होंने केंद्र सरकार एवं यूजीसी से मांग किया है वे इस विषय पर पुनर्विचार करें तथा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यायपूर्ण समाधान करें। मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो जन-जागरण एवं शांतिपूर्ण आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।इस दौरान त्रिभुवन दत्त मिश्रा, सच्चिदा सिंह राना, अनिल मिश्रा, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, रवि प्रकाश मिश्रा छोटे, नित्यानंद उपाध्याय, मारकंडेय पति त्रिपाठी, संजीव कुमार मिश्रा, अमूल रत्न मणि त्रिपाठी, डॉ. एसके पाठक आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।