Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria SP Sanjeev Suman Reshuffles 20 Sub-Inspectors for Improved Law and Order

20 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में हुआ फेरबदल

संक्षेप: Deoria News - देवरिया में, एसपी संजीव सुमन ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। 18 उपनिरीक्षकों को नई चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। रुद्रपुर, सुरौली,...

Thu, 16 Oct 2025 01:58 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on
20 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में हुआ फेरबदल

देवरिया, निज संवाददाता। एसपी संजीव सुमन ने जिले में कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए 20 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जिसमें 18 उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। रुद्रपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक आशीष राय को सदर कोतवाली के भुजौली चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुरौली में तैनात वरूण सिंह को गरूलपार चौकी प्रभारी, सलेमपुर में तैनात नितिन साहू को मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी, बरियारपुर में तैनात कमलेश कुमार को तरकुलवां के गढ़रामपुर चौकी प्रभारी, बरहज में तैनात अंकित यादव को रूद्रपुर कस्बा चौकी प्रभारी, बघौचघाट में तैनात सौरभ सिंह को रुद्रपुर के रामलक्षन चौकी प्रभारी, तरकुलवां के गढ़रामपुर में तैनात सदानन्द यादव को लार के खरवनिया चौकी प्रभारी, सुरौली के पकड़ीबाजार में तैनात अनिल कुमार तिवारी को खामपार के भिंगारी बाजार चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन में तैनात विवेक यादव को सुरौली के पकड़ीबाजार चौकी प्रभारी, रुद्रपुर के रामलक्षन में तैनात अविनाश मौर्य को श्रीरामपुर के भवानी छापर चौकी प्रभारी, मईल के चकरा गौसाई में तैनात सुमितकान्त को बरहज के गौरा चौकी प्रभारी, सदर कोतवाली के मेडिकल कालेज चौकी पर तैनात धर्मेन्द्र कुमार को बरहज के कपरवार चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन में तैनात अभिमित कुमार को बरहज कस्बा चौकी प्रभारी, बरहज के कपरवार चौकी प्रभारी महेन्द्र मोहन मिश्र को मईल के भागलपुर चौकी प्रभारी समेत 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।