Deoria Seed Sellers Protest Against Government s Portal Seed Sales पोर्टल के माध्यम से बीज बिक्री का विरोध, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Seed Sellers Protest Against Government s Portal Seed Sales

पोर्टल के माध्यम से बीज बिक्री का विरोध

Deoria News - देवरिया में खाद बीज विक्रेता संघ की बैठक हुई, जिसमें विक्रेताओं ने सरकार पर पोर्टल के माध्यम से बीज बिक्री थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा विक्रेताओं के शोषण और उर्वरक बिक्री में ओवर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 6 Sep 2025 09:41 AM
share Share
Follow Us on
पोर्टल के माध्यम से बीज बिक्री का विरोध

देवरिया, निज संवाददाता। खाद बीज विक्रेता संघ की बैठक गुरुवार को शुक्रवार को शहर स्थित एक मैरिज हॉल पर हुई। इसमें पोर्टल के माध्यम से बीज बिक्री थोपने का आरोप लगाते हुए संगठन ने इसका विरोध किया। इस दौरान बीज विक्रेताओं ने कहा कि सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा खुदरा बीज विक्रेताओं पर साथी पोर्टल के माध्यम से बीज बिक्री थोपना अनुचित है। बैठक में खुदरा बीज एवं उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग द्वारा हो रहे शोषण एवं उर्वरक रजिस्टर व स्टॉक रजिस्टर के माध्यम से विक्रेताओं के हो रहे शोषण पर भी विरोध दर्ज कराया गया। खाद विक्रेताओं ने कहा कि उर्वरक बिक्री के समय ओवर रेटिंग एवं टैगिंग के नाम पर उर्वरक विक्रेताओं का शोषण हो रहा है जबकि जिले के थोक विक्रेताओं द्वारा पहले से ही खुदरा विक्रेताओं को ओवर रेटिंग एवं टैगिंग करके दिया जा रहा है।

संगठन एवं खुदरा विक्रेताओं द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में विजय त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, अविनाश चौरसिया, मिथिलेश कुशवाहा, प्रमोद गुप्ता, हरिकेश, अभिजीत कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अजीत पाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।