
कल से शुरू होगी प्री- बोर्ड की लिखित परीक्षा, तैयारी पूरी
Deoria News - देवरिया में हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए प्री- बोर्ड परीक्षा 12 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 1,15,968 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षा का अनुभव प्रदान करना और उनकी तैयारी को परखना है। प्रश्नपत्र पूरी तरह बोर्ड परीक्षा के अनुरूप होंगे।
देवरिया, निज संवाददाता। जिले के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों का प्री- बोर्ड लिखित को कराने के लिए सभी विद्यालयों में तैयारी पूरी कर ली गई है। लिखित परीक्षा 12 से 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1: 15 बजे आयोजित होगी। इस प्री- बोर्ड परीक्षा में 1,15,968 विद्यार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के छात्रों में बोर्ड परीक्षा का अनुभव विकसित करने के उद्देश्य से जिले सभी विद्यालयों में प्री- बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा से छात्रों में बोर्ड परीक्षा का अनुभव तो होगा ही साथ ही छात्र बोर्ड परीक्षा से पूर्व अपनी तैयारी को भी परख सकेंगे।
यह परीक्षा माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुसार पूरी तरह बोर्ड परीक्षा के अनुरूप ही आयोजित की जाएगी। प्री- बोर्ड परीक्षा में वर्ष 2025 के रिजर्व(प्रयोग न होने वाले) प्रश्नपत्रों का उपयोग किया जाएगा। इस परीक्षा का प्रश्नपत्र प्रारूप, अंक विभाजन और समय- सीमा बोर्ड की मुख्य परीक्षा के ही समान होंगे। परीक्षा में जिले के 1,15,968 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 30,572 छात्र, 26,982 छात्राएं एवं तीन थर्ड जेंडर, जबकि इण्टरमीडिएट के 30,990 छात्र, 27,420 छात्राएं एवं एक थर्ड जेंडर विद्यार्थी शामिल हैं। प्री- बोर्ड परीक्षा में पहले दिन 12 जनवरी को हाईस्कूल में हिन्दी/ प्रारम्भिक हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। वहीं 13 को विज्ञान, 15 को अंग्रेजी, 16 को गणित एवं गृह विज्ञान, 17 को सामाजिक विज्ञान, 19 को वाणिज्य, कम्प्यूटर, संस्कृत, उर्दू, कृषि, पाली, अरबी व फारसी विषय की परीक्षा होगी। जबकि 20 जनवरी को चित्रकला विषय का पेपर होगा। वहीं इण्टरमीडिएट में 12 जनवरी को हिन्दी/ सामान्य हिन्दी, 13 को भौतिक विज्ञान, नागरिक शास्त्र, लेख शास्त्र, व्यवसायिक वर्ग -1, कृषि पेपर-1/6, 15 को अंग्रेजी, 16 को गणित, जीव विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, भूगोल, व्यवसायिक वर्ग- 2, कृषि -2/7, 17 को रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, व्यवसायिक वर्ग- 3, कृषि वर्ग 3/8, 19 को इतिहास, व्यवसायिक वर्ग-4, कृषि वर्ग 4/9 एवं 20 जनवरी को चित्रकला/ प्राविधिक कला की परीक्षा आयोजित होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




