Deoria News: देवरिया के 264 गांवों में शुरू नहीं हुआ वीबीजी रामजी योजना

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया में 264 गांवों में वीबीजी रामजी योजना शुरू नहीं हो पाई है। मनरेगा की जगह नई योजना जुलाई से लागू हुई, लेकिन काम की कमी और मजदूरी का भुगतान समय पर न मिलने से जॉब कार्ड धारक परेशान हैं। शासन के निर्देशों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।

Deoria News: देवरिया के 264 गांवों में शुरू नहीं हुआ वीबीजी रामजी योजना

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले के 264 गांवों में वीबीजी रामजी योजना शुरू ही नहीं हुआ है। जबकि जुलाई माह से मनरेगा की जगह नई योजना शुरू की गयी है। जिले में है कुल 1121 ग्राम पंचायतों में 264 ग्राम पंचायतों में अभी योजना की शुरूआत ही नहीं हुआ है। नए नियमों के पेंच से भी वीबीजी रामजी योजना सुस्त है। वहीं बारिश के सीजन में काम नहीं मिलने से जॉब कार्ड धारक परेशान हैं। जिले में वीबीजी रामजी पूर्व में मनरेगा योजना की स्थिति ठीक नहीं हैं। न मजदूरों को रोजगार मिल रहा है न समय से मजदूरी का भुगतान हो रहा है।

जिले के 1121 ग्राम पंचायतों में से 264 ग्राम पंचायतें में अभी तक योजना के तहत कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिन ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू हुआ है वहां भी स्थिति खराब है। श्रमिकों को मांग के अनुसार कार्य नहीं मिल रहा है। शासन की सख्ती के बाद मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जाब कार्ड धारकों को मांग के अनुसार कार्य उपलब्ध कराने को जिले के सभी बीडीओ, एपीओ को निर्देश दिया है। मनरेगा की जगह वीबीजीराम एक जुलाई से शुरू हुआ। वीबीजीराम जी योजना में कई परिवर्तन किया गया हैं। इसमें रोजगार की गारंटी के साथ ही मजदूरी भुगतान का समय निर्धारित है। रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का नियम है। लेकिन शुरू होने के बाद से ही योजना की रफ्तार बेहत सुस्त है। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार व शासन स्तर से नियमित मॉनिटरिंग के बाद भी बहुत सुधार नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा जाबकार्ड धारकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हे मांग के अनुसार कार्य नहीं मिल रहा है। जिससे बरसात के सीजन में उनकी आर्थिक दशा खराब हो गयी है और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: देवरिया के 264 गांवों में शुरू नहीं हुआ वीबीजी रामजी योजना