मदनपुर की प्रिया व पैकौली की अर्चना बनीं सहायक समीक्षा अधिकारी

Apr 07, 2026 07:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया की प्रिया सिंह ने यूपीपीसीएस आरओ-एआरओ परीक्षा में 22वां स्थान हासिल किया है। उनका चयन सहायक समीक्षा अधिकारी के रूप में हुआ है। पैकौली गांव की अर्चना कुशवाहा का भी चयन हुआ है। परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। विभिन्न नेताओं ने प्रिया की सफलता पर बधाई दी है।

मदनपुर की प्रिया व पैकौली की अर्चना बनीं सहायक समीक्षा अधिकारी

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। मदनपुर क्षेत्र की प्रिया सिंह पुत्री डॉ.संजय सिंह सोलंकी ने यूपीपीसीएस आरओ-एआरओ की परीक्षा के घोषित परिणाम में 22वां रैंक हासिल किया है। जिन्हें सहायक समीक्षा अधिकारी बनाया गया है। जिसको लेकर लोगों में हर्ष है। इसके अलावा पैकौली गांव की बहू अर्चना कुशवाहा का भी चयन हुआ है। मोहरा गांव निवासी व समाजसेवाी डॉ.संजय सोलंकी और सुनीता सिंह के तीसरे नंबर की संतान प्रिया सिंह पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में सिग्नल विभाग में कार्यालय अधीक्षक हैं। उन्होंने 2025 में परीक्षा दिया था। 2026 में मेंस परीक्षा के बाद घोषित परिणाम में प्रिया ने 22वां रैंक हासिल किया है।

हालांकि इनके भाई रत्नेश्वर सिंह पीजीआई में इंटर्नशिप, जबकि छोटे भाई दुग्धेश्वर सिंह गोरखपुर से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं बड़ी बहन प्रीति सिंह गृहणी हैं। प्रिया की सफलता पर भाजपा नेता कामेश्वर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह, सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अर्जुन सिंह, मुरली मनोहर जायसवाल, डॉ.चंद्रदीप सिंह, मनोज सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।सदर विकासखंड के पैकौली गांव की बहू का चयन समीक्षा अधिकारी में हुआ है। रिजल्ट आने के बाद परिवार व गांव में खुशी की लहर है। पैकौली के नगऊर टोला निवासी राहुल कुशवाहा जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात है, उनकी पत्नी अर्चना कुशवाहा विवाहोपरांत अपनी तैयारी जारी रखी। उनकी शुरूआती शिक्षा उनके मायके रामपुर कारखाना के जनता इंका से हुई। बीएससी बायोलाजी से स्नातक की शिक्षा उन्होंने बीआरडीपीडी कालेज देवरिया सो करने को बाद स्नातकोत्तर उन्होंने से डीडीयू गोरखपुर से पूरा किया। रविवार को आए यूपीएससी के रिजल्ट में उनका चयन समीक्षा अधिकारी के रूप हुआ। उनके चयन से गांव व परिवार मे खुशी की लहर है विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।