गौरीबाजार में लगा बैरिकेडिंग हटेगा, पहले बनेगा नो-वेंडिंग जोन
Deoria News - देवरिया, हिटी। गौरीबाजार उपनगर के रामपुर चौराहे पर लगे बैरिकेडिंग को हटाने की

देवरिया, हिटी। गौरीबाजार उपनगर के रामपुर चौराहे पर लगे बैरिकेडिंग को हटाने की मांग लगभग पूरी हो गई है। नगर पंचायत पहले तीन दिनों के अंदर नो-वेंडिंग जोन घोषित करते हुए निशान लगाएगा और फिर बैरिकेडिंग हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैरिकेडिंग हटने के बाद चौराहे के लोगों को काफी राहत होगी। गौरीबाजार उपनगर के रामपुर चौराहे से थाने की तरफ, हाटा, गोरखपुर व देवरिया की तरफ सड़क जाती है। कुछ माह पहले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने चौराहे बैरिकेडिंग लगा रखी है। जिसके चलते लोगों को दूसरी लेन पर जाने के लिए आगे जाकर कट से घुमना पड़ता है।
कुछ दिन पहले एक बस भी दूसरे कट से घुमते समय अचानक पलट गई थी। एक दिन पहले लोगों ने गौरीबाजार थाने में एएसपी आनंद कुमार पांडेय के साथ बैठक की और बैरिकेडिंग हटाने की मांग की। घंटों चली बातचीत में पुलिस ने बैरिकेडिंग हटाने की बात मान ली। लेकिन चौराहे कुछ कुछ हिस्सों पर नो-वेडिंग जोन घोषित करने की शर्त रखी गई है। इसके बाद बैरिकेडिंग हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। गौरीबाजार नगर पंचायत अध्यक्ष से बातचीत हुई है। चौराहे पर नो-वेंडिंग जोन घोषित होगा। उनके द्वारा सफेद पट्टी लगाई जाएगी। इसके बाद पायलट प्रोजेक्ट के तहत बैरिकेडिंग हटाया जाएगा। अगर स्थिति ठीक रही तो पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। आनंद कुमार पांडेय एएसपी, देवरिया
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


