Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Pre-Board Exams for High School and Intermediate Students Scheduled for January 2026
जनवरी के दूसरे सप्ताह में होगी प्री- बोर्ड की लिखित परीक्षा

जनवरी के दूसरे सप्ताह में होगी प्री- बोर्ड की लिखित परीक्षा

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 1,15,968 छात्र भाग लेंगे। प्रश्नपत्र का प्रारूप और समय-सीमा बोर्ड परीक्षा के समान होंगे, जिससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिलेगा।

Jan 01, 2026 08:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता जिले में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों का प्री- बोर्ड लिखित परीक्षा वर्ष 2026 के जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर सभी विद्यालयों में तैयारियां की जा रही है। आयोजित होने वाले इस प्री- बोर्ड के परीक्षा का प्रश्नपत्र प्रारूप, अंक विभाजन और समय- सीमा बोर्ड की मुख्य परीक्षा के समान ही होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुसार हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों का वर्ष 2026 की प्री- बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह बोर्ड परीक्षा के अनुरूप ही आयोजित किया जाएगा। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में तैयारी की जा रही है। प्री- बोर्ड परीक्षा के लिए वर्ष 2025 के रिजर्व(प्रयोग न होने वाले) प्रश्नपत्रों का उपयोग किया जाएगा, इन प्रश्नपत्रों को परीक्षा के लिए विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस परीक्षा में इस वर्ष जिले के 1,15,968 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें हाईस्कूल में 30,572 छात्र, 26,982 छात्राएं एवं तीन थर्ड जेंडर विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं इण्टरमीडिएट में 30,990 छात्र, 27,420 छात्राएं एवं एक थर्ड जेंडर विद्यार्थी शामिल है। इस परीक्षा का प्रश्नपत्र प्रारूप, अंक विभाजन और समय- सीमा बोर्ड की मुख्य परीक्षा के समान होंगे। प्री- बोर्ड परीक्षा से छात्रों को वास्तविक परीक्षा के तैयारी में काफी मदद मिलेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा जैसा वातावरण उपलब्ध कराना है। इस परीक्षा को अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरिके से सम्पन्न कराया जाएगा। प्री- बोर्ड परीक्षा से छात्रों को बोर्ड परीक्षा का मिलेगा अनुभव जिले में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के छात्रों का बोर्ड परीक्षा से पहले प्री- बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा विद्यालयों पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित होगी, जिससे छात्रों को परीक्षा जैसा वातावरण उपलब्ध होने के साथ ही उन्हे बोर्ड परीक्षा का भी अनुभव होगा। इस परीक्षा के आयोजन से छात्रों को बोर्ड की परीक्षा में आसानी होगी।